Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -09-Jul-2022 बगावत

   त्रत्र।   हीरा ने सभी मजदूरौ को बुलाया और एक साथ पूरी फैक्ट्री का काम बन्द करने को  कहा। हीरा की बात मानकर सभी मजदूर अपनी अपनी मशीन बन्द करके धरने पर बैठ गये।


    जब  राजेश्वर  प्रसाद को यह समाचार मिला वह फैक्ट्री मे पहुँच गये और मजदूरौ के पास जाकर बोले,"   तुम लोगौ ने फैक्ट्री को क्यौ बन्द किया है यदि तुम्हारी कोई परेशानी थी अथवा कोई मांग थी तो कम से कम   अपने प्रबन्धक को बताना  चाहिए। मुझे  फौन करके बताते। इस तरह मशीनौ को बन्द करके बैठजाना ठीक नहीं है।  मशीन हमारी माँ है ये चलती है तब हम सबके चूल्हे जलते है । तब हमारे पेट की भूख मिटती है। यह तौ सरासर बगावत है।"

       मालिक छोटी मालकिन ने रामू काका के साथ जो ब्यबहार किया था उसके लिए हीरा ने छोटी मालकिन से माँफी मांगने केलिए बोला था लेकिन छोटी मिलकिन ने बोला था जिसकौ भी जाना है फैक्टरी से बाहर चला जाय मै अभी दूसरे मजदूर काम पल लगा देती हूँ।  " एक मजदूर ने मालिक को बताया।

           रामू काका ने ऐसा क्या अपराध कर दिया  जिसके लिए अंजली ने रामू काका की बेइज्जती  कर डाली  और अब  वह  उनसे मांफी भी नही मांगना चाहती  है।" राजेश्वर प्रसाद ने मजदूरौ से पूछा।

       उसी समय वहाँ हीरेष भी आगया और वह मालिकको  पूरी घटना बताते हुए बोला," मालिक मै आज सुबह रामू काका को उनकी दवाई देने गया तब जो मैने वहाँ जो हुआ वह  देखकर मै दंग रह गया। रामू काका के हाथ से कुछ काँच का सामान गिर कर टूट गया। जिसे देखकर छोटी मालकिन ने रामू काका के गाल पर थप्पड़ मारा। काका जमीन पर गिर पडे़ और उनके सिर से खून बहने लगा मालिक  मैने अपने गुससे पर किसी तरह काबू किया और मै काका उठाकर वहाँ से लेजाने लगा तब वह क्या बोली मालिक? "

   " क्या बोली अंजली ?", उन्हौने पूछा।

 हीरा बोला ," मालिक वह बोली कि फर्श को तेरा बाप साफ करेगा ? "
मालिक हम गरीब अवश्य है परन्तु इस तरह अपमान सहन नही होगा काका हम सबके पिता से बढ़कर है और हम अपने पिता का अपमान  सहन नही करैगे।

          मैने छोटी मालकिन से माँफी मांगने के लिए बोला तब वह मुझसे बोली कि  इस बुड्ढे को यहाँ से लेजा और तुझे भी फैक्ट्री से जाना है तो  चला जा और किसी को लेजाना है तो उसे भी लेजा और फैक्ट्री बन्द करके सब बाहर चले जाओ।मुझे अपना काम करवाना आता है। मै कल ही नया इन्जीनियर व मजदूर ले आऊँगी।लेकिन मै मांफी कभी नही मांगूगी। "

         "अब आप ही बताओ इसमे हमारी क्या गल्ती है  काका तो पहले जारहे थे आपने ही उनको  बापिस बुला लिया था और कोठी मे रख लिया।  उनका हाथ हिल गया और बर्तन गिरकर टूट गये  । इसके लिए अपने दादा समान बुजर्ग को कोई ऐसे थप्पड़ मारता है। यदि मै वहाँ न होता तो वह वही पडे हुए  मरजाते  । मालिक अब आप तो यहाँ रहते नही हो   इसलिए हम यहाँ  काम नही करैगे  आप चाहै तो  जब तक  आपको नये मजदूर नही मिल जाते तब तक  हम  आपका काम करते रहैगें । अब आप इसे बगावत कहो अथवा हमारा स्वाभिमान?"

             इस  घटना की जानकारी के बाद  सेठ राजेश्वर प्रसाद को बहुत दुख हुआ और वह कोठी पहुँचकर अपनी बेटी से बोले," अंजली मै यह क्या सुनकर आरहा हूँ  तुमने काका को नही अपने दादा को थप्पड़ मारा है। तुम्है उनसे माँफी मांगनी होगी। मुझे इसके अलावा कुछ नही सुनना। " 

           पापा आपने मेरी तो सुनी ही नही और फैसला ले लिया उस बुड्ढेने !

   "    अंजली "  वह बहुत जोर से चीखे और बोले,"  मुझे नही मालूम था कि तुम इतनी बद्तमीज हो  तुम्है इतने पैसे खर्च करने के बाद भी बडौ़ से बात करने की तमीज नही है।   तुम क्या समझोगी कि मजदूरौ से कैसे काम लिया जाता है। मजदूरौ के बिना फैक्ट्रियां नही चल सकती। मजदूर फैक्ट्री का दिल होते है यदि शरीर में से दिल निकल जाय तो वह मर जाता है।   अब वह सब जारहे है क्या तुम्हारे पास मजदूर है ? जब फैक्ट्री एक दिन बन्द रहती है कितना नुकसान होता है। तुम यह सब क्या समझोगी। "

      अंजली यह सुनकर कुछ नही बोली वह अपने पापा के साथ काका की खोली में पहुँची और  बोली काका  मुझे मांफ करदो मुझसे गलती होगयी इतना कहकर वह उनके पैर पकड़ने लगी।

       परन्तु काका ने अंजली के हाथ पकड़ लिए और बोले ,"  बेटी हम बेटियौ के पैर छूते है हमारे यहाँ उनसे पैर पकड़वाना पाप होता है। मैने तो तुझे छोटी अंजू समझ कर मांफ कर दिया था और मालिक अब मेरे हाथ पैर काम नही करते मै अपनी खोली में ही ठीक हूँ।"

       काका ने हीरा को बुलाया और  बन्द फैक्ट्री को उसी समय चालू करवाया।

दैनिक प्रतियोगिता हेतु रचना
नरेश शर्मा " पचौरी "
09/07/२०२२
             
"


   13
8 Comments

Naresh Sharma "Pachauri"

10-Jul-2022 11:56 AM

सभी साथियौ को बहुत बहुत धन्यवादजी

Reply

Gunjan Kamal

10-Jul-2022 11:38 AM

शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

Abhinav ji

10-Jul-2022 09:12 AM

Very nice👍

Reply